Keshav Prasad Maurya Targets Congress: दिल्ली में कांग्रेस के पुराने मुख्यालय (old headquarters) 24 अकबर रोड को खाली करने के नोटिस के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस कब्जा संस्कृति (Kabza Sanskriti) की पर्याय बन चुकी है।”
बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नए मुख्यालय में शिफ्ट होने के बावजूद पुराने दफ्तर को खाली नहीं कर रही है, जबकि उसे सरकार को वापस कर देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ऐसी नीतियां गलत संदेश देती हैं और इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।
गौरतलब है कि एस्टेट विभाग ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है। यह परिसर करीब 48 वर्षों तक कांग्रेस का केंद्रीय मुख्यालय रहा है। कांग्रेस ने पिछले वर्ष अपना नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में स्थानांतरित कर लिया था। इसके बावजूद पुराने दफ्तर में पार्टी की गतिविधियां जारी रहने की बात सामने आई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 25 , 2026, 12:47 PM