लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने वैदिक चेतना के महान उद्घोषक, आध्यात्मिक चिंतक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती (Maharishi Swami Dayanand Saraswati) की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि असीम ज्ञान और उच्च गुणों से संपन्न स्वामी दयानंद सरस्वती का संपूर्ण जीवन समाज-उत्थान, राष्ट्र-जागरण और मानव-कल्याण (national awakening, and human welfare) के पावन कार्यों को समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को कुरीतियों से मुक्त करने, वेदों की ओर लौटने और आत्मगौरव की भावना जगाने का आह्वान किया। योगी ने कहा कि स्वामी दयानंद का तेजस्वी व्यक्तित्व और उनकी वैचारिक प्रखरता आज भी देश और समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती है।
उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि महर्षि दयानंद के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएं। गौरतलब है कि आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती 2026 में 12 फरवरी (गुरुवार) को मनाई जा रही है। वेदों के प्रचार, मूर्तिपूजा के विरोध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष के सम्मान में देश भर में विशेष आयोजन हो रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 12 , 2026, 12:23 PM