CA Issue: चार्टर्ड अकाउंटेंटों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाये जाने की मांग उठी राज्यसभा में

Thu, Feb 12 , 2026, 12:20 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली : चार्टर्ड अकाउंटेंटों (CA) के हितों की रक्षा के लिए विशेष कानून बनाये जाने की मांग गुरुवार को राज्यसभा में उठायी गयी। कांग्रेस के विवेक तन्खा (Vivek Tankha of the Congress) ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि सीए सरकार की विशेष रूप से वित्तीय योजनाओं के क्रियान्यवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन हाल के दिनों में सीए के कामकाज को विभिन्न एजेन्सियों द्वारा प्रभावित किये जाने के मामले सामने आये हैं । इससे सीए और उनके उपभोक्ताओं की निजता का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने देश में काम करने वाले भारतीय सी ए और सी ए कंपनियों (Indian CAs and CA firms) को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

 इसके लिए उन्होंने सी ए के हितों की रक्षा के लिए विशेष कानून बनाये जाने की मांग की। कांग्रेस की ही रंजीत रंजन ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को आयु सीमा में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से गत दिसम्बर में महिलाओं को शिक्षक भर्ती में आयु सीमा में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह छूट महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दी गयी थी ।

 केन्द्रीय विद्यालयों और हरियाणा (Kendriya Vidyalayas and Haryana) में अभी भी महिलाओं को शिक्षक भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में शिक्षक भर्ती में महिलाओं की आयु सीमा एक समान की जानी चाहिए। सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यस्थलों पर जातीय भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ओड़िशा में एक आंगनवाड़ी केन्द्र का इसलिए बहिष्कार किया जा रहा है क्योंकि इसमें एक दलित महिला काम करती है। एक विशेष समुदाय के लोगों ने इस केन्द्र का बहिष्कार करते हुए अपने बच्चों को वहां भेजना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14,15 और 17 का उल्लंघन है और सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजू जनता दल के देवाशीष सामंतराय ने ओड़िशा के रेवनशॉ विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी केवल एक ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय है । उन्होंने कहा कि राज्य में बडी संख्या में आदिवासी आबादी है और इस विश्वविद्यालय से इस समुदाय के लोगों को विशेष फायदा होगा । भाजपा की दर्शना सिंह ने उत्तर प्रदेश में चीतों के संरक्षण की संभावनाओं पर विचार करने की मांग की।

सीपी आई ( एम) के जॉन ब्रिटास ने देश में आज किसान और श्रमिक आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह हडताील नयी श्रम संहिता से लेकर मनरेगा की बहाली को लेकर की जा रही है उन्होंने कहा कि केवल भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियन इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों में अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में भारत की संप्रभुता पर हमले को लेकर भी विरोध किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bharat Bandh on February 12 : क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा, और किन सेवाओं पर असर पड़ेगा, इसकी पूरी लिस्ट
A Nationwide Strike in Kerala: केरल में देशव्यापी हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और दूसरे बड़े शहरों में सड़कें सूनसान 
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु! शाम 4:30 बजे तक होगी मतगणना, 12 करोड़ 70 लाख मतदाताओं के मतदान करने की संभावना 
Fake call center: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार!
एम.एम. नरवणे के पुस्तक विवाद पर पेंगुइन इंडिया के प्रतिनिधियों को समन जारी, संसद में राहुल गांधी द्वारा किताब का जिक्र करने के बाद से चर्चा तेज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups