नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त की सीमांत लागत आधारित ऋण दरों (एमसीएलआर) में 12 फरवरी से कटौती की घोषणा की है जिससे कर्ज सस्ते होने की उम्मीद है। एमसीएलआर वह दर जिससे कम पर कोई बैंक ऋण नहीं दे सकता।
एमसीएलआर में कटौती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि 12 फरवरी से एक साल और छह महीने के एमसीएलआर में पांच-पांच आधार अंकों (0.05 प्रतिशत) की कटौती की गयी है। एक साल का एमसीएलआर 8.75 प्रतिशत से घटकर 8.70 प्रतिशत रह जायेगा। इसी प्रकार, छह महीने का एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से कम होकर 8.45 प्रतिशत रह जायेगा। वहीं, एक दिन, एक महीने और तीन महीने के एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये क्रमशः 7.80 प्रतिशत, 7.90 प्रतिशत और 8.15 प्रतिशत पर स्थिर रहेंगे।
मौद्रिक नीति समिति
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर तथा अन्य नीतिगत दरों को यथावत रखा है, लेकिन पिछले साल रेपो दर में चार बार में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की गयी थी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने समिति की बैठक के बाद जारी बयान में बताया था कि पिछले साल फरवरी से दिसंबर के बीच वाणिज्यिक बैंकों ने ऋण पर ब्याज दर औसतन 105 आधार अंक (1.05) प्रतिशत घटाये हैं जिसमें 0.94 प्रतिशत रेपो दर में की गयी कमी का परिणाम है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 08:33 AM