अल्पसंख्यक संस्थानों ने उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए स्टालिन का आभार व्यक्त किया!

Tue, Feb 10 , 2026, 07:35 PM

Source : Uni India

चेन्नई। ऑल इंडिया एसोसिएशन फॉर क्रिश्चियन हायर एजुकेशन (AIACHE) और चेन्नई स्थित महिला क्रिश्चियन कॉलेज (WCC) ने अल्पसंख्यक संस्थानों के अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (Chief Minister M.K. Stalin) का आभार व्यक्त किया है। यहां डब्लूसीसी परिसर (WCC Campus) में मंगलवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में श्री स्टालिन ने शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑटो, विनिर्माण, एयरोस्पेस तथा आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैले उद्योगों के कारण तमिलनाडु में कार्यबल में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

डब्लूसीसी की प्रधानाचार्या डॉ. लिलियन आई. जैस्पर (Principal Dr. Lilian I. Jasper) ने सरकारी योजनाओं की सराहना की और पूर्व छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी पहलों के बिना यह संभव नहीं होता। विभिन्न अल्पसंख्यक संस्थानों के प्रधानाचार्यों और एआईएसीएचई के प्रतिनिधियों ने सरकारी आदेश पांच में संशोधन कर अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस संशोधन से 350 से अधिक संकाय सदस्यों को नियुक्ति में लाभ लाभ मिलेगा। स्टालिन ने विद्यार्थियों को उनकी सरकार की प्रमुख योजनाओं से मिलने वाले लाभों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 'पुधुमई पेन योजना' (Moovalur Ramamirtham Ammayar Higher Education Assurance Scheme) के कार्यान्वयन से कॉलेजों में महिलाओं के नामांकन में 34 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है और लगभग 8 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने 'ड्रीम प्रोजेक्ट' 'नान मुधलवन योजना' (Nan Mudhalvan Scheme) के माध्यम से एक छात्रा की उपलब्धि का गर्व से उल्लेख किया जो जापानी भाषा में अच्छी तरह से बातचीत कर सकती है और जापान में अपना करियर शुरू करने की तैयारी में है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए दोहराया कि जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल कड़ी मेहनत ही सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सुंदर होती हैं, लेकिन शिक्षा उनकी सुंदरता में और निखार लाती है। स्टालिन ने युवा छात्राओं को अपनी बेटियों के रूप में संबोधित करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे उनके संबोधन को सलाह के रूप में नहीं बल्कि एक पिता की चिंता के रूप में देखें। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में शिक्षा, विकास और सफलता ही उनके लिए सबसे बड़ा आभार होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups