Opium Arrested : मुरादाबाद में 20 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Tue, Feb 10 , 2026, 07:18 PM

Source : Uni India

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti-Narcotics Task Force) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन (Mobile Phone) और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर वेस्ट रीजन यूनिट की एएनटीएफ और थाना कटघर पुलिस की संयुक्त टीम ने रामपुर रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन किलो 60 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम राहुल कुमार (Rahul Kumar, resident) निवासी मझौलिया थाना क्षेत्र, बेतिया (बिहार) तथा सुनील कुमार निवासी गांव जरारा, थाना बिसौली, जनपद बदायूं बताया है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अफीम बिहार से लाकर मुरादाबाद में एक बड़े तस्कर को सौंपने आए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस संबंध में एएनटीएफ की ओर से थाना कटघर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups