Bus Accident: बस ट्रक की टक्कर में बस चालक सहित चार लोग घायल!

Sun, Feb 08 , 2026, 08:03 PM

Source : Uni India

होशियारपुर। पंजाब में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Jalandhar-Jammu National Highway) पर ऊंची बस्सी के पास रविवार तड़के एक निजी परिवहन कंपनी की बस की लकड़ी से लदे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए। दसूया पुलिस स्टेशन (Dasuya Police Station) के जांच अधिकारी सहायक सब-इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह (Inspector Mohinder Singh) ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब चार बजे हुई जब दिल्ली से जम्मू जा रही बस ऊंची बस्सी के पास पहुंची, जहां एक पुल पर मरम्मत कार्य (Repair work) के कारण यातायात को एकतरफा कर दिया गया है। 

ऊंची बस्सी के पास का पुल थोड़ा धंस गया था, जिसके कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 46 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग टक्कर के समय सो रहे थे। स्थानीय निवासी और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और घायलों को वहां से निकालकर दासुया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंसा रहा और लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद कटर की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups