काठमांडू। 'मेरी कॉम' और 'द फैमिली मैन' ('Mary Kom' and 'The Family Man') जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता सुनील थापा (Sunil Thapa) का शनिवार को यहां 68 वर्ष की आयु में निधन (death) हो गया।
थापा को बेहोशी की हालत में काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल (Norvik Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। डॉक्टरों ने हृदयगति रुकने का संदेह जताया है।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने थापा परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए नेपाली सिनेमा में उनके योगदान की प्रशंसा की।
फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दिग्गज अभिनेता श्री सुनील थापा के निधन से बहुत दुख हुआ। उनके दमदार प्रदर्शन ने नेपाली सिनेमा पर एक गहरी छाप छोड़ी है, खासकर राते कैला के रूप में। उनकी प्रतिभा और विरासत आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"
नेपाली सिनेमा के जाने-माने चेहरे थापा ने कई दशकों तक नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उन्हें नेपाली एक्शन-ड्रामा 'चीनो' में 'राते कैला' के अपने आइकॉनिक किरदार के लिए उन्हें याद किया जाता है।
भारतीय सिनेमा में थापा को प्रियंका चोपड़ा-स्टारर 'मैरी कॉम' में भूमिका के लिए पहचान मिली। उन्होंने 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था और कई हिंदी, तमिल और भोजपुरी प्रोडक्शन में काम किया।
हाल ही में थापा 'द फैमिली मैन' के तीसरे संस्करण में डेविड खुजौ की भूमिका में नजर आये थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 08 , 2026, 04:00 PM