Russian Indian Students: रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, हॉस्टल में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

Sun, Feb 08 , 2026, 10:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रूस के बश्कोर्तोस्तान (Bashkortostan of Russia) रिपब्लिक के उफा शहर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी (Medical University) में चाकू (Knife) से हमला (attack) होने की खबर है। इस हमले में चार इंडियन स्टूडेंट्स समेत कई लोग घायल हो गए। इंडियन एम्बेसी ने शनिवार (फरवरी 7, 2026) रात को इस घटना की पुष्टि की और कहा कि सभी घायल स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है। इस हमले से कई लोग सदमे में हैं। अब पढ़िए असल में क्या हुआ…

इंडियन एम्बेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि उफा में एक दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें चार इंडियन स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। एम्बेसी ने कहा कि वे रूस के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के संपर्क में हैं और कज़ान में इंडियन कॉन्सुलेट के अधिकारी उफा के लिए निकल गए हैं, ताकि घायल स्टूडेंट्स को ज़्यादा से ज़्यादा मदद मिल सके।

कैसे हुआ हमला?

PTI की दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार (फरवरी 7, 2026) को एक 15 साल का टीनेजर उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस गया। आरोपी सीधे हॉस्टल में गया और वहां मौजूद स्टूडेंट्स पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि स्टूडेंट को पता भी नहीं चला। रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, आरोपी ने कई स्टूडेंट्स को चाकू मारा। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने दो पुलिस अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आरोपी खुद घायल हो गया। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करते समय पुलिस घायल हो गई और हमलावर ने खुद को भी घायल कर लिया।

घायल कैसे हैं?

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हमले में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, टीनएज हमलावर को भी बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत भी गंभीर है।

जांच में सामने आई अहम जानकारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी एक प्रतिबंधित नियो-नाज़ी संगठन से जुड़ा था। वह हमले के दौरान राष्ट्रवादी नारे लगा रहा था। जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की जांच कर रही हैं। घटना के बाद यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है और भारतीय छात्रों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups