दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे वॉशिंगटन सुंदर: सूर्यकुमार यादव

Sun, Feb 08 , 2026, 03:26 PM

Source : Uni India

मुम्बई। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) ने कहा है कि वॉशिंगटन (Washington) सुंदर 12 फरवरी को नामीबिया (Namibia) के खिलाफ होने वाले अगले टी-20 विश्व कप मैच (T20 World Cup match) के लिए उपलब्ध रहेंगे।
वॉशिंगटन साइड स्ट्रेन के कारण पिछले कुछ समय से टीम से बाहर थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच भी नहीं खेला था। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने चार फरवरी को हुए अभ्यास मैच में उन्हें नहीं खिलाने का निर्णय किया। जसप्रीत बुमराह भी अभ्यास मैच और शनिवार को अमेरिका के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेले।
अमेरिका के खिलाफ उम्मीद से अधिक कड़े मैच के बाद सूर्यकुमार ने दोनों खिलाड़ियों पर बात की। उन्होंने कहा, “ वॉशिंगटन सुंदर हमारे साथ दिल्ली में जुड़ रहे हैं। वह ठीक हैं और सब कुछ सही है।”
मौजूदा हालात में वॉशिंगटन, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बैक-अप हैं। अक्षर पटेल ने अमेरिका के खिलाफ 162 रन के बचाव में 24 रन देकर दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। अक्षर और वरुण चक्रवर्ती के अलावा जब तक तीसरे स्पिनर की जरूरत न हो, फिट होने के बावजूद वॉशिंगटन एकादश से बाहर रह सकते हैं। फिट होने पर बुमराह टीम में वापस आएंगे।
सूर्यकुमार ने कहा, “मौसम की वजह से उन्हें तेज बुखार था।” जिसका असर मुंबई में पहले मैच से पहले अभिषेक शर्मा पर भी पड़ा था। बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई, जिन्होंने अखिरी बार जुलाई 2024 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। वापसी करते ही उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट लेकर असर डाला और मैच की आखिरी गेंद पर अमेरिका के सर्वोच्च स्कोरर शुभम रांजने को भी आउट किया। सिराज ने 29 रन देकर तीन विकेट झटक कर उन्होंने और बुमराह के लौटने पर भी अपनी जगह बनाए रखने का मजबूत दावा पेश किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups