मुंबई: आय फाइनेंस लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए ₹122 से ₹129 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयरों की फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (‘IPO’ या ‘इश्यू’) सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 9 फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी को बंद हो जाएगा। निवेशक कम से कम 116 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 116 शेयर के मल्टीपल में बोली लगाी जा सकती है। आज की तारीख में 2 रुपए फेस वैल्यू वाले कंपनी के कुल 19,17,45,507 इक्विटी शेयर आउटस्टैंडिंग हैं।
इस IPO के जरिए कंपनी ₹710 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही अल्फा वेव इंडिया I LP, MAJ इन्वेस्ट फाइनेंशियल इन्क्लूजन फंड II K/S, कैपिटल-जी LP, एलजीटी कैपिटल और विक्रम जेटली जैसे मौजूदा निवेशक 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के जरिए ₹300 करोड़ के शेयर बेचेंगे। आय फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। यह मुख्य रूप से भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) को बिजनेस लोन मुहैया कराती है।
कंपनी वर्किंग एसेट्स की हाइपोथेकेशन पर या प्रॉपर्टी सिक्योरिटी पर मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सर्विस और खेती से जुड़े सेक्टर्स को वर्किंग कैपिटल और बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन देती है। 30 सितंबर 2025 तक के क्रिसिल रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी उन टॉप NBFC में से एक है जो भारत में बड़े पैमाने पर अनसर्व्ड माइक्रो स्केल एंटरप्राइजेज को बिजनेस लोन देती है। 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 5,86,825 एक्टिव यूनिक कस्टमर्स हैं। कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹6,027.62 करोड़ है।
यह माइक्रो एंटरप्राइजेज को औसतन ₹1.8 लाख तक का छोटा बिजनेस लोन देती है। कंपनी की खासियत यह है कि यह अलग-अलग तरह के बिजनेस के कैश फ्लो को समझकर लोन देती है। इससे क्रेडिट कॉस्ट स्थिर रख पाई है और प्रॉफिटेबल तरीके से ऑपरेशंस बढ़ा पाई है। कंपनी पीयर MSME फोकस्ड NBFC में सबसे ज्यादा ज्योग्राफिकली डाइवर्सिफाइड लेंडर है। सितंबर 2025 को खत्म हुई छमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹843.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी दौरान ₹692 करोड़ था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,459.73 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में ₹623.42 करोड़ था।
वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 के ₹39.87 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में ₹175.25 करोड़ पर पहुंच गया है। इस इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, JM फाइनेंशियल लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑफर का रजिस्ट्रार है। यह ऑफर बुक बिल्डिंग प्रोसेस से हो रहा है। नेट ऑफर का ज्यादा से ज्यादा 75% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं ज्यादा से ज्यादा 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए और 10% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 05 , 2026, 09:24 AM