Cambodia bans drone flights: कंबोडिया ने थाइलैंड से लगे सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया!

Wed, Dec 31 , 2025, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नोम पेन्ह: कंबोडिया ने खासकर थाईलैंड से लगे अपने सीमावर्ती इलाकों में सोमवार की रात से बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कम्बोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, "राजधानियों और प्रांतों में विशेष रूप से कोह कोंग, पुरसात, बट्टमबांग, बंतेय मीनचे, ओडार मीनचे, प्रेह विहार और पायलिन के सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के सभी प्रकार के मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाता है।"

निर्देश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य इस मुश्किल समय में नागरिकों और सैनिकों के लिए सुरक्षा, संरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की अनुमति के बिना मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) का उल्लंघन करने पर दंडित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया ने जुलाई के अंत में थाईलैंड के साथ सीमा पर पहली झड़प के बाद अगस्त की शुरुआत से ही थाईलैंड के साथ सभी सीमावर्ती प्रांतों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तब लागू हुआ जब थाईलैंड ने यह दावा किया कि उसने 'कंबोडिया से उड़ने वाले 250 से अधिक यूएवी का पता लगाया है और थाईलैंड के संप्रभु क्षेत्र का उल्लंघन किया है।"

कंबोडिया ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि 'इस तरह के कोई ड्रोन लॉच नहीं हुए हैं।' कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाटा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय और प्रांतीय प्रशासनों-विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों ने सभी प्रकार के यूएवी के लॉच पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। हम पुष्टि करते हैं कि इस तरह के कोई ड्रोन लॉच नहीं हुए हैं।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups