Youth Rescued: पीलीभीत में शारदा नदी में डूब रहे युवक को बचाया

Thu, Apr 02 , 2026, 07:48 PM

Source : Uni India

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र (Hazara police station) में शारदा नदी  (Sharda River) में डूब रहे एक युवक को पुलिस मुंशी और उनके सहयोगी ने साहसिक प्रयास करते हुए सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी बिल्लू उर्फ बलविंदर सिंह (Balwinder Singh) बुधवार देर रात करीब 11 बजे धनाराघाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अंधेरे और नशे की हालत में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे शारदा नदी के गहरे पानी में जा गिरे। घटना की आहट मिलते ही धनाराघाट पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी और उनके सहयोगी तत्काल सक्रिय हो गए। बिना समय गंवाए उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और मुंशी बबलू माझी व उनकी टीम का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाता तो युवक की जान जा सकती थी। उन्होंने यह भी बताया कि बबलू माझी पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस साहसिक कार्य के लिए मुंशी बबलू माझी को सम्मानित करने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups