Income Tax Department Organizes: वाराणसी नगर निगम में आयकर विभाग ने आयोजित किया प्रशिक्षण सत्र

Tue, Dec 30 , 2025, 08:34 PM

Source : Uni India

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम में आयकर कटौती (TDS) से संबंधित प्रावधानों को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयकर विभाग (Income Tax Department) के अधिकारी कौशल कुमार श्रीवास्तव (Kaushal Kumar Srivastava) एवं अनिरुद्ध श्रीवास्तव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान आयकर अधिकारियों ने आयकर कटौती, वर्तमान टैक्स स्लैब तथा पूर्व स्लैब की तुलना करते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था किन परिस्थितियों में अधिक लाभकारी है। साथ ही ठेकेदारों पर लागू दो प्रतिशत टीडीएस कटौती, उसके प्रावधानों तथा अनुपालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में टीसीएस कटौती से संबंधित नियमों, दायरे तथा व्यावहारिक उदाहरणों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आयकर अधिकारियों ने सरल एवं स्पष्ट रूप से उत्तर दिए, जिससे कर संबंधी शंकाओं का समाधान हो सका। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को वित्तीय अनुशासन तथा नियमों के समुचित अनुपालन हेतु अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अचल श्रीवास्तव, नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups