Suppression of Mainstream: मुख्यधारा की आवाजों के दमन के गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं: तारिक कर्रा

Mon, Dec 29 , 2025, 09:10 PM

Source : Uni India

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक कर्रा (Tariq Karra) (JKPCC) ने सोमवार को क्षेत्र में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बढ़ते दमन पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि ऐसे कदमों से गंभीर राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं। कर्रा ने श्रीनगर में पत्रकारों के साथ से बातचीत में कहा, "लोगों की आवाज को दबाना (Public Safety Act) या उन्हें अभिव्यक्ति से रोकना गैर-लोकतांत्रिक कृत्य है। आज हम देख रहे हैं कि एक विधायक पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत है, एक सांसद जेल में है और अन्य लोगों को बोलने से चुप कराने की कोशिश की जा रही है। यह मुख्यधारा को दीवार से सटा देने का एक अजीब और नया तरीका है।" रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मौजूदा आरक्षण नीति के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को नाकाम कर दिया। इसके लिए कई नेताओं को, जिनमें श्रीनगर सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता आगा रुहुल्लाह मेहदी शामिल हैं, नजरबंद कर दिया गया और जिस पार्क में धरना होना था, उसे सील कर दिया गया।

श्री कर्रा ने याद दिलाया कि मुख्यधारा के राजनेताओं को अलगाववादी चुनौतियों और राजनीतिक धमकियों का सीधे सामना करना पड़ा था तथा उनकी स्थिति के लिए उन्हें अक्सर ताने दिए जाते थे। जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने जोर दिया कि राजनीति विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, उन्होंने कहा, "'राजनीति विचारों की लड़ाई है' यह कहावत आज कुचली जा रही है।" उन्होंने कहा कि इससे मुख्यधारा के मतदाताओं पर सीधा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ सकता है तथा मुख्यधारा की आवाजों को हाशिए पर धकेलने से उल्टा असर हो सकता है। उन्होंने कहा, "मुख्यधारा में रहने वाले लोग सोचते हैं कि उनकी आवाज अलगाववादियों की तरह वास्तव में नहीं सुनी जा रही। दिल्ली से दूरी बढ़ने से न केवल शारीरिक बल्कि राजनीतिक दूरी भी पैदा हो सकती है, जो नुकसानदेह होगी।"

श्री कर्रा ने कट्टरपंथी संगठनों की गतिविधियों की भी निंदा की तथा उन्हें भारत भर में कश्मीरियों के बारे में विभाजनकारी कथा गढ़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जम्मू-कश्मीर के बाहर हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें कश्मीरियों पर हमले हुए, श्री कर्रा ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की और इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल जैसे संगठनों की आलोचना की तथा आरोप लगाया कि चुनाव के समय ये ऐसे कार्यों में लिप्त हो जाते हैं। कर्रा ने सवाल किया, "समस्या यह है कि ये कट्टरपंथी संगठन भारत में जब भी चुनाव होते हैं, ऐसे कृत्यों में लग जाते हैं। बिहार में चुनाव था तो यह सब किया गया। अब बंगाल और केरल में चुनाव आने वाले हैं-वे एक ही रणनीति क्यों दोहरा रहे हैं?"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups