नयी दिल्ली: कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के उन्नाव दुष्कर्म मामले (Unnao rape case) में उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह फैसला पीड़िता और उसके साथ खड़े लोगों की जीत है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा (Mahila Congress president Alka Lamba) ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा "आज उच्चतम न्यायालय के फैसले ने उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को जमानत दी गई थी।
उच्चतम न्यायालय के फैसले से साफ हो गया है कि नाबालिग से दुष्कर्म और उसके परिजनों की हत्या का दोषी भाजपा का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल से बाहर नहीं आएगा। यह पीड़िता, उसके परिवार और उसके साथ खड़ी हर आवाज की जीत है। मगर यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर भी हमला किया और कहा कि श्री मोदी कहते थे कि नाबालिग के दुष्कर्मियों को दोषी साबित होते ही फांसी दी जाएगी, लेकिन सभी ने देखा कि कैसे दुष्कर्मी और अपराधियों को बचाया जा रहा है। कुलदीप सेंगर का मामला अब उच्चम न्यायालय पहुंच चुका है।
कुलदीप सिंह सेंगर हो, अंकिता भंडारी के दोषी हों या बिलकिस बानो के दोषी हों, मोदी और उनकी सरकार हर मामले में बेनकाब हुई है। आज न्याय की जीत हुई है, लेकिन न्याय का हक मिलने तक ये लड़ाई जारी रहेगी। लाम्बा ने कहा कि जब कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिली तो पीड़िता अपनी मां के साथ इंडिया गेट पर धरने पर बैठी, तो भाजपा और उसके समर्थकों ने उसका मजाक उड़ाया। कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिली, क्योंकि सीबीआई ने कमजोर लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा, ''इन सब के बीच कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी ने अपने घर के दरवाजे खोले और पीड़िता और उनके परिवार को आश्वासन दिलाया कि हम सभी उनके साथ न्याय का हक़ मिलने तक खड़े हैं। हमारी वकील पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी रही, हमने ये लड़ाई कानूनी तौर पर लड़ने के साथ ही सड़कों पर भी संघर्ष किया।'' उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बेटियों के अपराधियों को रिहा करना और पैरोल पर छोड़ने का तमाशा बंद होना चाहिए, इन्हें सीधे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की पीड़ित बेटियों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 29 , 2025, 04:32 PM