छपरा। बिहार (bihar) में सारण जिले (Saran district) के भगवान बाजार (God Market) थाना क्षेत्र में एक घर में अंगीठी जलाकर (Angithi Jalakar) सो रहे तीन मासूम बच्चे सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत (Four died) हो गई तथा चार अन्य की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात को अम्बिका कॉलोनी निवासी रामलखन सिंह (Ramlakhan Singh resident of Ambika Colony) के परिवार के आठ लोग एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में धुआं भरने के कारण सुबह तक दम घुटने से सभी लोगों की हालत बिगड़ गई।
आज सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया। जहां सभी आठ लोग बेहोश मिले। इसके बाद परिजन सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने रामलखन सिंह की पत्नी कमलावती देवी (70), विजय कुमार के पुत्र तेजांश कुमार(03), आर्य सिंह की पुत्री आद्या कुमारी(07माह) एवं विजय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी(09) को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों की चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 27 , 2025, 03:16 PM