Uttarakhand e-KYC : ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ी, 31 दिसंबर तक कराना अनिवार्य

Sat, Dec 27 , 2025, 12:40 PM

Source : Uni India

टिहरी। उत्तराखंड (Uttarakhand) में टिहरी जनपद (Tehri district) के राशन कार्ड (ration card) धारकों के लिए राहत की खबर है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने शनिवार को बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राशन कार्ड धारकों एवं उनके समस्त सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है।
उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर वहां स्थापित पॉस मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) द्वारा ई-केवाईसी तथा मोबाइल नंबर सीडिंग अनिवार्य रूप से करा लें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि जनपद की विभिन्न न्याय पंचायतों में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में भी ई-केवाईसी के लिए मशीनें स्थापित की जा रही हैं। शिविरों में पहुंचकर नागरिक अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति साथ लाकर अन्य विभागीय कार्यों के साथ-साथ ई-केवाईसी और मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी न कराने पर राशन वितरण में असुविधा हो सकती है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थी समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups