Jashpur Accident truck death : जशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दो ट्रकों की भिडंत में दाेनों चालकों की मौत

Sat, Dec 27 , 2025, 12:11 PM

Source : Uni India

जशपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर जिले (Jashpur district) में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (National Highway-43) पर शनिवार तड़के दो ट्रकों (Two trucks) की भिडंत में दोनों ट्रक चालकों (truck drivers) की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों (Cargo trucks) के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से हुई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ जब दोनों ट्रक विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। अचानक हुई इस टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद काफी देर तक दोनों चालकों को ट्रकों से बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी सहमे नजर आए।
इस संबंध में जशपुर कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि सूचना मिलने पर जशपुर कोतवाली पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गैस कटर मशीन की मदद से ट्रकों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। उन्होंने बतायाकि हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जमा रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य करवाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups