Tourist Numbers Surge: सरिस्का में शीतकालीन अवकाश शुरु होते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Fri, Dec 26 , 2025, 01:05 PM

Source : Uni India

अलवर। राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य (Sariska Tiger Reserve) में शीतकालीन अवकाश शुरु होते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। एक अनुमान के अनुसार रोजाना करीब 1500 से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंच रहे हैं। आसपास के होटल और सफारी (safari vehicles) भर गये हैं। ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन है, लेकिन ऑफलाइन के द्वारा भी पर्यटकों को सरिस्का भ्रमण कराया जा रहा है । पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सरिस्का प्रशासन ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

वन विभाग (Forest department) के सूत्रों ने बताया कि सरिस्का में ऐसा पहली बार है जो सर्दियों की छुट्टियों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है क्योंकि सरिस्का में दो महीने से बाघों की आवाजाही हो रही है जिससे पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं। सरिस्का में दो पारियों में पर्यटकों को घुमाया जाता है और अमूमन दोनों ही पारियों में पर्यटकों को बाघ सहित अन्य वन्य जीव दिखाई दे रहे हैं । पर्यटकों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सरिस्का प्रशासन ने टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई है जिससे पर्यटकों को ज्यादा परेशानी नहीं हो। 

साथ ही कैंटर और जिप्सी को पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं ।पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण सरिस्का और आसपास के होटल और रिसॉर्ट भी भर गये हैं। गुरुवार की शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार दोनों पारियों में 49 विदेशी पर्यटक सहित 1156 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया । पर्यटकों के लिए सरिस्का में दो द्वारों टहला और मुख्य द्वार हैं। सरिस्का द्वार से दोनों पारियों में जहां 942 भारतीय पर्यटक और 32 विदेशी पर्यटक आए, वहीं टहला द्वार से 265 भारतीय 17 विदेशी पर्यटक सरिस्का भ्रमण के लिए आए । इस दौरान पर्यटक बाघों को देखकर रोमांचित भी नजर आए हैं। सफारी में चलने वाली जिप्सी और गाइडों द्वारा पर्यटकों को इस दौरान बाघ, तेंदुए एवं अन्य वन्य जीव भी पर्यटकों को दिखाया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups