80th UN General Assembly: रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Thu, Sep 25 , 2025, 12:07 PM

Source : Uni India

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (US Senator Marco Rubio) ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिये साझा रूचि दिखायी है। रूसी विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दोनों प्रमुख मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र महासभा (80th UN General Assembly) की 80वें उच्च स्तरीय सप्ताह के दौरान न्यूयार्क में मुलाकात हुयी है जिसमें इस बात पर सहमति बनी है। लावरोव ने अलास्का में हुयी बैठक में दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय रास्ते पर चलने की रूस की तत्परता को दोहराया, जिसमें संघर्ष के मूल कारणों को दूर करने के लिए वाशिंगटन के साथ समन्वय करना भी शामिल है। 

उन्होंने कीव और कुछ यूरोपीय राजधानियों के उन प्रस्तावों का विरोध किया, जिन्हें उन्होंने युद्ध को और लंबा खींचने वाला बताया है। इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जहां दोनों पक्षों ने राजनीतिक और सार्वजनिक संपर्क के महत्व पर जोर दिया और रूस तथा अमेरिका के राष्ट्रपति के संबंधों को सामान्य बनाने के लिये शुरू की गयी पहल पर बात की। उन्होंने राजनयिक मिशनों के नियमित संचालन को फिर से शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष अपने विदेशी नीति के एजेंसियों के बीच बातचीत जारी रहने पर सहमत हुए है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में मुलाकात की थी। उन्होंने बैठक के सकारात्मक होने का संकेत दिया था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध विराम जैसे मुद्दों पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups