Crane Accident: पदयात्रियों को क्रेन ने कुचला, एक छात्रा की मौत!

Wed, Sep 24 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एजुकेशन सिटी के पास एक क्रेन दुर्घटना में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए है। यह हादसा नवरात्र के लिए बीजापुर से माता के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्रियों के साथ हुआ है। कोतवाली थाने के थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान साक्षी नक्का के रूप में हुई है, जो भट्टीगुड़ा निवासी और 12वीं कक्षा की छात्रा थी।

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। चार अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो छात्राओं की चोटें सामान्य है और बाकी की दो छात्राओं को चोट थोड़ी ज्यादा है। पुलिस के मुताबिक क्रेन नगर में पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही थी। 

क्रेन चालक ने शायद पद यात्रियों को देखा नहीं था। पद यात्रियों को भी क्रेन के मूवमेंट का पता नहीं चल सका, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया है। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार क्रेन चालक को हिरासत में लिया है तथा क्रेन को भी थाना परिसर में लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है और घटना की जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups