द हेग। नीदरलैंड (Netherlands) के शहर द हेग (City The Hague) में दंगे के दौरान घायल हुये दो पुलिसकर्मियों के मामले में कम से कम 30 लोग हिरासत में लिये गये हैं। शहर के मेयर, पुलिस प्रमुख और अभियोजक ने इसकी जानकारी दी है।
हेग के मेयर जान वैन जेनन (Mayor Jan van Zanen) ने अलगेमीन डागब्लाड अखबार के हवाले से कहा कि हमें एक अभूतपूर्व हिंसा का सामना करना पड़ा। इसके कारण शांतिपूर्ण प्रदर्शन को तितर-बितर करना पड़ा क्योंकि वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं थी।
मेयर के मुताबिक नीदरलैंड के सभी असामाजिक तत्व प्रदर्शन में शामिल हो गये। उन्होंने पुलिस, उनके घोड़ों और पत्रकारों पर हमला किया।
पुलिस प्रमुख करिन क्रुकर्ट ने कहा कि इस दंगे के परिणामस्वरूप कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें अधिकांश को पुलिस के खिलाफ सार्वजनिक हिंसा के मामले में गिरफ़्तार किया गया है। श्री क्रुकर्ट के मुताबिक दंगे में दो पुलिस अधिकारी घायल हुये थे, जो अब ठीक हैं।
गौरतलब है शनिवार को हेग में डच अधिकारियों की प्रवासन नीति के खिलाफ एक रैली आयोजित की गयी। विरोध रैली के दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई और फिर शहर के विभिन्न हिस्सों में दंगे भड़क उठे। रैली में शामिल लोगों ने एक पुलिस गाड़ी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने पानी की बौछारें की।
डच प्रधानमंत्री डिक स्कोफ़ ने पुलिस के विरुद्ध हिंसा और डी66 कार्यालय के संबंध में बर्बरता की निंदा की और उसे अस्वीकार्य बताया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 21 , 2025, 01:41 PM