काठमांडू: नेपाल में शासन की कमान संभालने के सवाल पर सेना की मध्यस्थता से राष्ट्रपति रामचंद्र पौडैल (President Ramchandra Paudel) और जेन-जेड (Gen-Z) के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को गहन मंत्रणा हुयी। कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि देश में अंतरिम सरकार के गठन के मसले पर नेपाली सेना के सहयोग से जेन-जेड आंदोलनकारियों (Gen-Z agitators) और पौडेल के बीच विचार विमर्श हुआ। इस बातचीत में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशील कार्की (Chief Justice Sushil Karki) को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने पर भी चर्चा हुयी।
जस्टिस कार्की के निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि वह कोई भी कदम उठाने से पहले सेना से और उसके बाद राष्ट्रपति पौडेल से देश की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि श्री पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्डेल के साथ चल रही इस वार्ता में कुछ हल अवश्य निकल का आयेगा। उल्लेखनीय है कि काठमांडू मेयर बालेंद्र शाह ने कल अपने एक्स हैंडल पर जस्टिस कार्की को समर्थन देने की बात कही थी। इसके बाद से पूर्व मुख्य न्यायाधीश को लेकर सहमति के स्वर तेज हो गए, लेकिन उनके नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बनी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 11 , 2025, 01:07 PM