The havoc of Typhoon Peipah : जापान के वाकायामा प्रांत में शुक्रवार सुबह टाइफून पेइपाह (Typhoon Peipah) पहुंच गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने इस बात की जानकारी दी। जापान मौसम विभाग (Japan Meteorological Department) के मुताबिक मौसम के इस 15वें टाइफून से भारी बारिश (heavy rain), बाढ़ और भूस्खलन (floods and landslides) होने का खतरा है। यह शुक्रवार को शिकोकू इलाके में पहुंच कर प्रशांत महासागर तट के साथ पूर्व की ओर बढ़कर वाकायामा प्रांत के उत्तरी भाग में पहुंच गया।
इसके शुक्रवार की शाम तक किन्की, तोकाई, कांतो-कोशिन और तोहोकू क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका है। विभाग ने आगे कहा कि शनिवार सुबह तक 24 घंटों के दौरान तोक्यो सहित कांतों-कोशिन क्षेत्र में 300 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही तोकाई क्षेत्र में 250 मिलीमीटर और किन्की क्षेत्र में 150 मिलीमीटर बारिश होने के अनुमान है।विभाग के अधिकारियों ने भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के उफान पर होने के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 05 , 2025, 12:20 PM