Modi global leader: विभिन्न वैश्विक नेताओं से मिले मोदी, द्विपक्षीय,क्षेत्रीय तथा अंतराष्ट्रीय विषयों पर की बात!

Sun, Aug 31 , 2025, 08:00 PM

Source : Uni India

तियांजिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को यहां तियांजिन में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization) के राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन के दौरान नेपाल, मालदीव, मिस्र, बेलारूस , ताजिक्सतान, वियतनाम और कजाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के साथ साथ क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बातचीत की।

 मोदी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे थे। आज उन्होंंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ अलग से बातचीत की। इन मुलाकातों के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंंने कहा,“ तियानजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली (Minister K.P. Oli) से मिलकर प्रसन्नता हुई। नेपाल के साथ भारत के संबंध गहरे और अत्यंत विशिष्ट हैं।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “ तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत की। मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।” मिस्र के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंंने कहा , “ एससीओ शिखर सम्मेलन में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की। कुछ वर्ष पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद किया। भारत-मिस्र मैत्री प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रही है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “ बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलकर प्रसन्नता हुई। जहाँ तक हमारे देशों का संबंध है, हम दोनों ही भविष्य में आने वाले लाभकारी अवसरों को लेकर बहुत आशावादी हैं।” मोदी ने कहा,“ ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति श्री इमोमाली रहमोन से बातचीत करके हमेशा खुशी होती है। भारत के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं और यह एक अद्भुत संकेत है।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “ कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव के साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। हमारे देश ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा,“ वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्न चिन्न के साथ सार्थक चर्चा हुई । भारत वियतनाम के साथ रक्षा, व्यापार , स्वच्छ ऊर्जा तथा अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और अधिक प्रगाढ बनाने का इच्छुक है। ”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups