टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जापान यात्रा के आज दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (Prime Minister Shigeru Ishiba) के साथ बुलेट ट्रेन (bullet train) में यात्रा की। मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जापान के प्रधानमंत्री इशिबा ने मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडई की ओर जा रहा हूं। कल रात से ही सिलसिला जारी है और मैं आपके साथ कार में रहूंगा।" मोदी जापानी प्रधानमंत्री इशिबा बुलेट ट्रेन से सफर करते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री दोनों ने बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई शहर तक की सवारी की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी जापान रेलवे कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की।
बुलेट ट्रेन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री ने सेंडई में एक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का दौरा किया। इस दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच औद्योगिक और अंतरिक्ष सहयोग पर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आयात शुल्क नीतियों के चलते भारत-अमेरिका संबंधों में कमी आयी है। जापान की यात्रा के बाद मोदी चीन के तियानजिन शहर जाएंगे, जहां वह 31 अगस्त और एक सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 30 , 2025, 12:09 PM