बीजिंग। चीन के 80वें विजय दिवस (China 80th Victory Day) में अन्य देशों से शामिल नहीं होने के जापान के आह्वान पर चीन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गहरी नाराजगी जतायी है। क्योदो समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि जापान ने दूतावासों के माध्यम से अन्य देशों से आह़वान किया है कि चीन के विजय दिवस समारोह (China Victory Day celebrations) में न जाएं, क्योंकि यह चीन की जापान पर विजय के उपलक्ष्य में आयोजित होता है और प्रतीकात्मक रूप से जापान के विरुद्ध है।
जापान ने इन देशों से यह भी कहा है कि इस समारोह में भाग लेने से पहले वे इस विषय में एक बार सोचें। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन (spokesman Guo Jiakun) ने कहा, "चीन ने जापान के समक्ष इस मसले को गंभीरता से उठाया है और उससे जवाब मांंगा है।"इसके साथ ही प्रवक्ता ने जापान पर कटाक्ष करते हुए नसीहत दी कि जापान एक बार अपने हिंसक इतिहास को भी याद कर ले।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 26 , 2025, 06:33 PM