पुतिन ने रामफोसा को ट्रम्प से मुलाकात के बारे में जानकारी दी

Tue, Aug 19 , 2025, 10:53 AM

Source : Uni India

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (Cyril Ramaphosa) को सोमवार को रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के साथ हुई हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पुतिन और ट्रम्प ने अलास्का के एंकोरेज में एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी बातचीत के तरीके और शांति प्रक्रिया पर उभरते तालमेल पर संतोष व्यक्त किया।''

बयान के अनुसार रामफोसा ने श्री पुतिन की ब्रीफिंग की सराहना की और साथ ही ''रूस और यूक्रेन के बीच स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रमुख मुद्दों पर और अधिक समझौते'' की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने एक बार फिर खुले संवाद बनाए रखने और द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर अपना सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया। रामफोसा अन्य अफ्रीकी नेताओं के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता भी कर रहे हैं। ट्रम्प सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और कुछ यूरोपीय नेताओं से मिलने वाले हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups