उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Thu, Aug 14 , 2025, 04:02 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में गुरुवार तड़के आतंकवादियों (Terrorists) ने एक पुलिस मोबाइल वैन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज तड़के अपर दीर जिले में पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया बल के वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

 पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि घायल जवानों (injured soldiers) को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups