एन दजामेना। चाड (Chad) के पूर्व प्रधानमंत्री सुचेस मसरा (Former Prime Minister Suches Masra) को शनिवार को राजधानी एन'दजामेना (capital is N'Djamena) की एक आपराधिक अदालत (court) ने 20 साल कैद (20 years imprisonment) की सजा सुनायी।
चाड की आपराधिक अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले के अनुसार मसरा को जनता को घृणा और शत्रुता (Hatred and enmity) के लिए उकसाने का दोषी पाया गया। उनके के वकीलों ने इस फैसले को ‘अपमानजनक’ बताया और कहा कि वे इसके खिलाफ अपील करेंगे।
मसरा (Masra) को मई में सरकारी जांच के बाद गिरफ्तार (arrested) किया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया था, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिमी प्रांत लोगोन ऑक्सिडेंटल के मंडाकाओ गांव (Mandacao Village) में हुयी झड़पों में 42 लोग मारे गए थे।
द ट्रांसफॉर्मर्स के अध्यक्ष मसरा 2022 में निर्वासन में चले गए थे, लेकिन बाद में वापस लौट आए और राष्ट्रपति महामत इदरीस देबी इटनो (President Mahamat Idriss Deby Itno) द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।वर्ष 2024 में पांच महीने तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के बाद मसरा ने नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 10 , 2025, 10:34 AM