बलूचिस्तान विस्फोट में सेना के मेजर समेत तीन सैनिक मारे गये, जवाबी हमले में चार आतंकवादी ढेर

Thu, Aug 07 , 2025, 02:23 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उपद्रवग्रस्त बलूचिस्तान (Pakistan's troubled Balochistan) के मस्तुंग ज़िले में सेना की एक गाड़ी को बम से निशाना बना गया। हमले में तीन सैनिक मारे गए और सेना की जवाबी कार्यवाही में चार आतंकवादी ढेर हो गये। पाकिस्तानी सेना (Pakistani army) ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए जवानों में सेना का मेजर रैंक का अधिकारी भी शामिल है। पाकिस्तान की इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक मेजर, एक नायक और एक लांसनायक मारे गए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने एक बयान में इस हमले की निंदा करते हुए सेना की सराहना की।

गौरतलब है कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सीमांत प्रांत है और इसकी सीमाएं अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगी हुई हैं। यह इलाका अपनी खनिज संपदा और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के लिए एक पारगमन केंद्र के रूप में अपनी भूमिका के रण रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है लेकिन पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लोगों से दोयम दर्जे का व्यवहार होने के कारण वहां अलगाववादी आंदोलन लंबे समय से चल रहा है।

 ये लोग एक अलग देश बलूचिस्तान बनाने के लिए प्रयासरत हैं और पाकिस्तान सरकार पूरी ताकत से इस आंदोलन के दमन में जुटी रहती है। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी सशस्त्र विद्रोह भी कर रहे हैं। इसमें प्रमुख समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का है। इस संगठन ने हाल के वर्षों में अपनी गतिविधियां तेज की हैं। गौरतलब है कि इस साल बलूचिस्तान में कई बड़े आतंकवादी हमले हुए हैं। मार्च में बीएलए ने एक यात्री ट्रेन का अपहरण कर लिया था और मई में, खुजदार में एक आत्मघाती बम विस्फोट में स्कूल बस को निशाना बनाया। इसमें कई बच्चों की मौत हो गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups