Record-breaking heat in Tokyo: जापान में इसेसाकी शहर (Isesaki city in Japan) के गुनमा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का एक राष्ट्रीय रिकाॅर्ड है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) के अनुसार, आधिकारिक आंकडों में ये देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गुनमा और सैतामा शहरों (Gunma and Saitama cities) में तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए व्यापक स्तर पर लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।
मौसम विज्ञान एजंसी ने कांटो-कोशिन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने, एयर कंडीशनर का प्रयोग करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। अब कुल 44 क्षेत्राें में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जो इस मौसम में सबसे व्यापक चेतावनी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 05 , 2025, 02:20 PM