संयुक्त राष्ट्र: चीन ने कहा है कि न तो यूक्रेन संकट (Ukraine crisis) उसने शुरू किया और न ही वह इसमें शामिल है। उसने किसी भी पक्ष को कभी भी घातक हथियार नहीं दिए और उसने ड्रोन (drones) सहित दोहरे इस्तेवाल वाली चीजों के निर्यात पर कड़ा नियंत्रण रखा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में चीनी राजदूत (Chinese ambassador) ने अमेरिकी आरोपों के जवाब में यह बात कही। इससे पहले सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि चीन इस युद्ध का “सबसे महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता” है। इसके जवाब में, संरा में चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने अमेरिका के चीन के खिलाफ लगाए इन आरोपों को झूठा, अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।
शुआंग ने कहा, “संघर्ष के पक्ष सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के अधीन नहीं हैं। चीन के रूस और यूक्रेन के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध हैं। ऐसा करके, वह अंतरराष्ट्रीय कानून या अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन नहीं करता है।”उन्होंने आगे कहा, “दरअसल, अब तक अमेरिका ने रूस के साथ अपना व्यापार जारी रखा है। अगर अमेरिका खुद ऐसा कर रहा है, तो वह दूसरों को भी ऐसा करने की अनुमति क्यों नहीं देता?”
अमेरिका के लिए यह अनुचित है कि वह चीन से संघर्ष समाप्त करने में भूमिका निभाने की उम्मीद करे, तो दूसरी ओर चीन पर लगातार दबाव बनाए रखे। उन्होंने कहा कि चीन एक बार फिर अमेरिका से आग्रह करता है कि वह आरोप लगाना बंद करे और लड़ाई खत्म करने तथा बातचीत में रचनात्मक भूमिका निभाए। यूक्रेन संकट को हल करने के लिए एकता और सहयोग की ज़रूरत है, न कि विभाजन और टकराव की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 01 , 2025, 12:00 PM