वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने गुरुवार को कहा कि पहले आयात शुल्क अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल किये जाते थे, अब जवाबी कार्रवाई कर एक साल में अमेरिका दुनिया का ‘सबसे जीवंत देश’ (most lively country) बन चुका है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि आयात शुल्क अमेरिका को एक बार फिर ‘महान और समृद्ध’ (great and prosperous) बना रहे हैं। दशकों तक अमेरिका के खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया। इसके साथ मूक और बेईमान राजनेताओं के कारण देश के भविष्य और अस्तित्व को काफी नुकसान हो रहा था।
उन्होंने लिखा कि अब हवा का रुख पूरी तरह बदल चुका है और अमेरिका ने अपने खिलाफ आयात शुल्क हमलों का सफलतापूर्वक जवाब दिया है। अमेरिका राष्ट्रपति ने लिखा, “एक साल पहले अमेरिका एक मृत राष्ट्र था, अब यह दुनिया का सबसे जीवंत देश है।” उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पहली अगस्त से भारत समेत कई देशों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क और रूस से सैन्य उपकरण तथा तेल खरीदने के कारण जुर्माना भी लगाने का एलान किया है। जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया है और उनसे अमेरिका में भारी निवेश के समझौते किये गये हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 31 , 2025, 09:45 PM