रुस-चीन नौसैनिक अभ्यास एक से पांच अगस्त तक!

Wed, Jul 30 , 2025, 08:39 PM

Source : Uni India

मॉस्को। रुस और चीन का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 'मैरिटाईम इंटरैक्शन-2025' (Maritime Interaction-2025) एक अगस्त से जापान सागर में शुरू होगा तथा पांच अगस्त तक चलेगा। रुसी प्रशांत बेड़े की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह अभ्यास किसी देश की ओर लक्षित नहीं होगा।

बयान में कहा गया कि यह पारंपरिक अभ्यास जापान सागर में रूसी नौसेना (Russian Navy) और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के नौसैनिकों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए होगा। यह अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का है और अन्य देशों के विरुद्ध नहीं है। बयान में यह भी कहा गया है कि अभ्यास में तट-आधारित और समुद्री चरण के अभ्यास शामिल होंगे। व्लादिवोस्तोक शहर में एक कमान मुख्यालय स्थापित किया जाएगा, जहां दोनों पक्ष समुद्र में संयुक्त कार्रवाई के आयोजन की योजना बनाएंगे और मानचित्रों पर काम करेंगे। जहाजों के चालक दल एक सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम (cultural and sports program) का भी आनंद लेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups