टोक्यो। जापान (Japan) में उच्च सदन (Upper House) के चुनाव (Election) के लिए मतदान (Voting) रविवार सुबह शुरू हो गया। चुनाव मैदान (Election Ground) में कुल 522 उम्मीदवार हैं।
उच्च सदन में 248 सदस्य होते हैं जिनका कार्यकाल छह साल का होता है। चुनाव हर तीन साल में होते हैं। आज कुल 125 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जिनमें से एक सीट रिक्त होने के लिए चुनाव की आवश्यकता है।
वर्तमान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) और उसके सहयोगी कोमेइतो के पास 75 सीटें हैं जिन पर दोबारा चुनाव नहीं होना है। इस गठबंधन को 248 सीटों वाले सदन में बहुमत बनाए रखने के लिए चुनाव में 50 सीटों पर जीत हासिल करनी होंगी।
सत्तारूढ़ पार्टी के लिए यह चुनाव काफी चुनौती भरा है। प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Prime Minister Shigeru Ishiba) को बढ़ती कीमतों और भारी अमेरिकी शुल्कों जैसी कठिन चुनौतियों के बीच लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
अक्टूबर 2024 के आम चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन ने निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया था जिससे श्री इशिबा को तीन दशकों से भी अधिक समय में जापान की पहली अल्पमत सरकार बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
स्थानीय मीडिया के अनुसार अगर सत्तारूढ़ गठबंधन इस बार ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहता है तो प्रधानमंत्री इशिबा के लिए सत्ता में बने रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 20 , 2025, 10:46 AM