Naib arrested: आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार सतर्कता ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार!

Tue, Jun 17 , 2025, 06:42 PM

Source : Uni India

जालंधर। पंजाब के सतर्कता विभाग (Vigilance Department) ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत (Varinderpal Singh Dhoot), निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गयी सतर्कता जांच के बाद की गयी है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गयी थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय तीन करोड़ 58 लाख 97 हजार 111 रुपये थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11 करोड़ 18 लाख 34 हजार 544 रुपए थी, जो कि उसकी कानूनी आय से 211.54 प्रतिशत अधिक थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुये बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून (Prevention of Corruption Act) के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups