Turkey elections:  तुर्की नवंबर 2027 में राष्ट्रपति चुनाव करा सकता है :वरिष्ठ 

Sun, Mar 02 , 2025, 07:02 PM

Source : Uni India

इस्तांबुल। तुर्की में नवंबर 2027 में समय से पहले राष्ट्रपति चुनाव हो सकता है, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (AKP) के उपाध्यक्ष हुसैन यायमन ने रविवार को यह जानकारी दी। टीजीआरटी चैनल द्वारा पार्टी की एक बैठक में श्री यायमन के हवाले से कहा गया, “ईश्वर की इच्छा से, हम एक बार फिर नवंबर 2027 में अगले राष्ट्रपति चुनाव में अपने राष्ट्रपति को उम्मीदवार के रूप में नामित करेंगे और रिपब्लिकन गठबंधन का झंडा एक बार फिर तुर्की के आसमान में लहराएगा।”

श्री यायमन ने एर्दोगन के सहयोगी नेशनलिस्ट मूवमेंट पार्टी (Nationalist Movement Party) के नेता के शब्दों को दोहराया, जिन्होंने कहा था कि “जब तक ऐसा कोई विश्व नेता है, तब तक एक अलग राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की कोई आवश्यकता नहीं है।” यायमन ने कहा, “हम प्रार्थना करते हैं, काम करते हैं और दिन-रात अपने राष्ट्र की सेवा करते हैं। अगले चुनाव में, भगवान की इच्छा से, हम अपने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को फिर से राज्य का प्रमुख बनाएंगे और साथ मिलकर हम तुर्की की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।” एर्दोगन ने पहले कहा था कि शीघ्र चुनाव उनकी पार्टी के एजेंडे में नहीं है। अगला राष्ट्रपति चुनाव 2028 के वसंत तक नहीं होने वाला है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups