शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना तिलहर क्षेत्र के एक होटल पर मारपीट और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले (Case of Misconduct) में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर महाराष्ट्र में शादी (Wedding) रचा ली। आरोपी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, हालांकि वह गिरफ्तारी से बच निकला।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी (Rajesh Dwivedi) ने शुक्रवार को बताया कि 19 दिसंबर की रात नगरिया मोड़ स्थित एक होटल पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पांच आरोपी नामजद थे। इनमें से दो जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन अभी फरार हैं। मुख्य आरोपी अक्षय कदम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद थी, लेकिन छापेमारी से पहले आरोपी वहां से फरार हो गया।
वायरल वीडियो के अनुसार आरोपी ने बृहस्पतिवार को मुंबई के एक मैरिज लॉन में विवाह समारोह संपन्न किया। समारोह में आरोपी और उसकी वधू के कटआउट भी लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
भाजपा नेता दिवाकर सिंह (BJP leader Diwakar Singh) ने आरोप लगाया कि उनके होटल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी आराम से शादी करता रहा और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 06 , 2026, 06:29 PM