Election Rally : प्रधानमंत्री मोदी एक मार्च को करेंगे मदुरै में चुनावी रैली को संबोधित!

Fri, Feb 06 , 2026, 06:48 PM

Source : Uni India

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी एक मार्च को तमिलनाडु के मदुरै में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। उनके भगवान मुरुगा के प्रसिद्ध तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने की भी संभावना है। यह मंदिर हाल ही में दीपम जलाने से जुड़े विवाद के कारण चर्चा में रहा है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता नैनार नागेंद्रन ने शुक्रवार को तिरुनेलवेली में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा पहले 28 फरवरी को प्रस्तावित था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। 

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रबल संभावनाएं हैं कि प्रधानमंत्री तिरुपरनकुंद्रम मंदिर जाएंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके इस दौरे के बाद पहाड़ी की चोटी पर दीपम जलाने का लंबे समय से लंबित मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ सकता है। अगर प्रधानमंत्री यहां आते हैं तो 23 जनवरी को मदुरंतकम में हुई रैली के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी चुनावी जनसभा होगी। इस रैली में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले राजग के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे। इनमें अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाला पट्टाली मक्कल काची (Pattali Makkal Katchi) गुट, टीटीवी दिनाकरण की अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK), जी.के. वासन की तमिल मानिला कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियां शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एएमएमके नेता दिनाकरण, एडप्पादी के. पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने का विरोध करने के बाद अब गठबंधन में वापस लौट आए हैं। अन्नाद्रमुक और भाजपा, गठबंधन में अन्य दलों के शामिल होने की भी उम्मीद है। इसमें दिवंगत अभिनेता विजयकांत की पार्टी देसिया मुरपोक्कू मुनेत्र कषगम (AMMK) की वापसी की संभावना है। वहीं, डॉ. एस. रामदास के नेतृत्व वाला दूसरा पीएमके गुट फिलहाल गठबंधन को लेकर अनिर्णय की स्थिति में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Powerful Bomb Blast at Imam Bargah: इस्लामाबाद के इमामबारगाह में आत्मघाती विस्फोट! 15 लोगों की मौत; 80 की हालत गंभीर; इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
All India Breakdown:  ओला, उबर, रैपिडो ने किया 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान! ड्राइवर आखिर क्यों कर रहे हैं विरोध ?
सात राज्यसभा सीटें जल्द ही खाली होंगी!  राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखेंगे, MAVIA को झटका; इन नेताओं का कार्यकाल होगा खत्म 
BMC Mayor 2026:  मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बड़ा डेवलपमेंट! शरद पवार ने ठाकरे भाइयों का साथ छोड़ा; शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने का फैसला
भाजपा संगठन में होगी नए चेहरों की एंट्री! नई ऊर्जा भरने की कोशिश , पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय; कार्यकारिणी में बड़े बदलाव के संकेत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups