तेहरान। ईरान ने कहा कि वह 2015 के परमाणु समझौते (Nuclear deal) को पुनर्जीवित करने के लिए अमेरिका और यूरोप (US and Europe) के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) के प्रवक्ता बेहरोज़ कमालवंदी के हवाले से बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, “ईरान संयुक्त व्यापक कार्य योजना को बहाल करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके कार्यान्वयन के लिए गंभीर बातचीत की आवश्यकता है।”
उल्लेखनीय है कि ईरान अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ 2015 के समझौते के तहत प्रतिबंधों में राहत के बदले में अपने परमाणु अनुसंधान को कम करने का वचन दिया था, लेकिन अमेरिका द्वारा जेसीपीओए से हटने और 2018 में ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने के बाद ईरान कुछ प्रतिबद्धताओं से मुकर गया, जिससे यह समझौता समाप्त गया।
ईरान ने 2021 में संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था (आईएईए) को करज शहर में एक परमाणु सुविधा में कैमरे बदलने की अनुमति दी, लेकिन कहा कि जब तक अमेरिका अपने प्रतिबंध नहीं हटा लेता, तब तक वह एजेंसी के साथ फुटेज साझा नहीं करेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 17 , 2024, 11:50 AM