कोलकाता जैसी घटना लाहौर में, गार्ड ने कॉलेज गर्ल से किया रेप, छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कहा ऐसी कोई ...

Wed, Oct 16 , 2024, 01:02 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Incident of rape in Lahore: पाकिस्तान में लाहौर प्रांत (Lahore province in Pakistan) के एक महिला कॉलेज में एक युवती से बलात्कार (rape of a girl) की घटना के बाद सनसनी फैल गई। इस मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह घटना 10 अक्टूबर 2024 या 11 अक्टूबर 2024 की है। इस घटना के विरोध में छात्र संगठनों (student organizations) द्वारा सोमवार (अक्टूबर 14, 2024) से कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 

हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने साफ किया कि यह घटना अफवाह है और इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने भी कहा है कि इस तरह की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए राज्य सरकार ने कॉलेज परिसर को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में कई छात्र कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि पंजाब के महिला कॉलेज परिसर में एक सुरक्षा गार्ड ने एक छात्रा को बेसमेंट में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस बीच, कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि इस मामले में किसी ने आगे आकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में किया गया दावा अफवाह है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेप के आरोप में कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी को भी कथित बलात्कार के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। 

क्या कहता है कॉलेज प्रशासन?
पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक आगा ताहिर इयाज ने कहा, 'हमने खुद कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। घटना की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। हमने विभिन्न पुलिस स्टेशनों का भी दौरा किया, लेकिन घटना का कोई सबूत नहीं मिला। इस बीच, छात्रों ने इस मामले में एक जांच समिति के गठन की मांग की है। वहीं एक छात्र ने मांग की है कि कॉलेज को बंद किया जाए और यहां के गार्ड को फांसी दी जाए। इस मुद्दे पर छात्रों, पुलिस और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद बढ़ने लगा है,जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups