नीदरलैंड जर्मनी से 46 लेपर्ड2 टैंक खरीदेगा

Tue, Oct 15 , 2024, 01:52 PM

Source : Uni India

बर्लिन। नीदरलैंड, जर्मनी से 46 लेपर्ड2 टैंक (Leopard 2 tanks) खरीदेगा, जिसकी पहली खेप 2027 में मिलने की उम्मीद है। डच रक्षा मंत्रालय (Dutch Defense Ministry) ने सोमवारो को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, “डच रक्षा मंत्रालय 46 लेपर्ड2 युद्धक टैंक (46 Leopard 2 battle tanks) खरीदेगा। नीदरलैंड जर्मन सरकार (German government) की इसी पहल में शामिल हो रहा है।”

मंत्रालय ने कहा कि टैंकों की पहली खेप की आपूर्ति 2027 में हो जायेगी, जबकि शेष टैंक 2030 में आएंगे। बयान के अनुसार, डच सरकार ने खरीद के लिए 1-2.5 अरब यूरो आवंटित किए हैं। पर्याप्त प्रशिक्षण और भंडार के साथ युद्ध के लिए तैयार टैंक बटालियन के लिए 46 टैंक न्यूनतम हैं।

मंत्रालय ने कहा कि डच अधिकारियों को उम्मीद है कि 2030 तक देश के पास एक पूर्ण विकसित टैंक बटालियन होगी, जिसमें 500 सैनिक काम करेंगे।
रक्षा मंत्री रूबेन ब्रेकेलमैन्स ने सितम्बर में कहा था कि देश लागत में कटौती के प्रयासों के तहत बंद किये जाने के 13 साल बाद अपनी टैंक बटालियन को फिर से स्थापित करना चाहता है। गौरतलब है कि नीदरलैंड में आखिरी टैंक बटालियन 2011 में भंग कर दी गई थी। देश ने जर्मनी से 2015 से 18 लेपर्ड2 टैंक पट्टे पर लिए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups