नयी दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) भारत और जापान (India and Japan) के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत सोमवार को जापान की चार दिन की यात्रा (four-day visit to Japan) पर रवाना हो गये। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जनरल द्विवेदी सोमवार को जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज (Indian Ambassador Sibi George) के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारत-जापान संबंधों पर चर्चा में शामिल होंगे।
मंगलवार को वह इचिगया में रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) में जापान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत में शामिल होंगे। इस चर्चा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच मजबूत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। जनरल द्विवेदी रक्षा मंत्रालय, इचिगया में स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उन्हें जेजीएसडीएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यात्रा कार्यक्रम में जेजीएसडीएफ के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत और राष्ट्रीय रक्षा अध्ययन संस्थान का दौरा भी शामिल है।
जनरल द्विवेदी बुधवार को जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोरिशिता यासुनोरी के साथ फ़ूजी स्कूल का दौरा करेंगे, जहां वह फ़ूजी के कमांडिंग जनरल लेफ्टिनेंट जनरल कोडामा यासुयुकी के साथ बातचीत में शामिल होंगे। उन्हें स्कूल में एक ब्रीफिंग दी जाएगी और वह एक उपकरण तथा सुविधा प्रदर्शनी भी देखेंगे।
यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को सेना प्रमुख हिरोशिमा का दौरा करेंगे, जहां वह हिरोशिमा पीस पार्क में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के अलावा भारत और जापान की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 14 , 2024, 12:54 PM