Prisoners released : इराक से 25 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया!

Sun, Oct 13 , 2024, 06:38 PM

Source : Uni India

काबुल। इराक में कैद कुल 25 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें उनके वतन वापस भेज दिया गया है। अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय (Ministry of Refugees and Repatriation) ने शनिवार को बताया कि इन कैदियों को कानूनी दस्तावेज नहीं होने के कारण छह महीने तक इराक में कैद रखा गया था। रिहा होने के बाद वे निमरोज सीमा से होते हुए ईरान के रास्ते अफगानिस्तान लौट आए।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान की जेलों से कम से कम 15 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया और वे अफगानिस्तान लौट आए। वर्तमान में, 8,000-9,000 अफगानिस्तानी नागरिक विदेशों की जेलों में कैद हैं। देश के जेल प्रशासन की ओर से सितंबर में जारी आंकड़ों से पता चला कि उनमें से अधिकांश ईरान और पाकिस्तान (Most in Iran and Pakistan) में बंद हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups