ढाका: बंगलादेश के चटगांव बंदरगाह पर विस्फोट के बाद रविवार तड़के बंगाल की खाड़ी में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहे एक हल्के जहाज में आग लग गई।
ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।' रिपोर्ट के अनुसार कुतुबदिया उपजिला के कार्यवाहक निर्बाही अधिकारी (Sub-Divisional Executive Officer) मुहम्मद शहादत हुसैन (Muhammad Shahadat Hossain) ने कुतुबदिया प्वाइंट के पास हुई दुर्घघटना की पुष्टि की है।
हुसैन ने कहा कि बंगलादेश नौसेना और तटरक्षक बल को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गयी है। नौसेना अधिकारियों के मुताबिक, इस बीच नौसेना अधिकारी जहाज में फंसे चालक दल के सदस्यों और अन्य कर्मचारियों के निकासी का काम कर रहे थे।
आग बुझाने के लिए तटरक्षक बल और चटगांव बंदरगाह की नौकाओं ने भी नौसेना की मदद कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चटगांव बंदरगाह के बाहरी लंगरगाह के पास लगभग एक बजे एक विस्फोट हुआ, जिससे 'बी-एलपीजी सोफिया' जहाज में आग लग गयी।
चटगांव में विभागीय दमकल सेवा कंट्रोल रूम के अनुसार, जहाज पर एक इंडोनेशियाई मुख्य अधिकारी सवार हैं।अंतिम सुचना मिलने तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 13 , 2024, 12:46 PM