ईरान ने इजरायल पर हमास के हमले से ईरान को जोड़ने के दावों को किया खारिज

Sun, Oct 13 , 2024, 10:22 AM

Source : Uni India

तेहरान:  ईरान ने हमास की ओर से सात अक्टूबर 2023 की इजरायल की सीमा में घुसकर और गाजा पट्टी से बड़े पैमान पर रॉकेट (large-scale rockets) दागकर किये गये हमले (attack) से ईरान को जोड़ने के दावे को खारिज किया है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना के अनुसार न्यूयॉर्क (United Nations in New York) में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने शनिवार को हमास द्वारा गत वर्ष 07 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले से ईरान को जोड़ने के दावों को खारिज कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बयान में, ईरानी मिशन ने हमास की गुप्त बैठकों के मिनटों तक पहुंच के इजरायल के दावे के बारे में द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल के सवालों का जवाब दिया, जिसमें कथित तौर पर संकेत दिया गया था कि ईरान को गत वर्ष 07 अक्टूबर के हमले के लिए समूह की योजना के बारे में सूचित किया गया था। मिशन ने कहा, "जबकि (कतर की राजधानी) दोहा में स्थित हमास के अधिकारियों ने घोषणा की है कि उन्हें अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और केवल गाजा में स्थित हमास की सैन्य शाखा ही अभियान की योजना बनाने, निर्णय लेने और निर्देशन के लिए जिम्मेदार थी, ऐसे में अभियान को आंशिक रूप से या पूरी तरह से ईरान या हिजबुल्लाह से जोड़ने का कोई भी दावा अमान्य है और यह फर्जी दस्तावेजों पर आधारित है।"

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में दावा था कि 07 अक्टूबर 2023 के हमले की साजिश दो साल तक रची गई। इसे 2022 में ही अंजाम देना था, लेकिन इस हमले में साथ देने के लिए हमास को ईरान और हिजबुल्लाह को मनाने में लगा रहा, जिस कारण देरी हुई है। इजरायली मिलिट्री की ओर से जनवरी में गाजा से जब्त किए गए एक कंप्यूटर में इसकी डिटेल आई है।

उल्लेखनीय है कि हमास ने 07 अक्टूबर, 2023 को इजरायल की सीमा में घुस कर और गाजा पट्टी से बड़े पैमाने पर रॉकेट दागकर हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने लगभग 250 बंधक बना लिया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इज़राइली सेना गाजा में बड़े पैमाने पर हमला कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups