बोइंग ने लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की

Sat, Oct 12 , 2024, 12:12 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन: बोइंग एयरलाइन के अध्यक्ष (Boeing Airlines President) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केली ऑर्टबर्ग (CEO Kelly Ortberg) ने वर्षों से कठिनाईयों का सामना कर रही कंपनी के करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।

 ऑर्टबर्ग ने कहा, "हमें अपनी वित्तीय वास्तविकता (financial reality) और प्राथमिकताओं (priorities) को और अधिक बढ़ाने के लिए अपने कामों में बदलाव करना है।" उन्होंने कहा, "आने वाले महीनों में, हम लगभग 10 प्रतिशत तक कर्मचारियों की संख्या को कम करने की योजना बना रहे हैं। इन कटौती में अधिकारी, प्रबंधक और कर्मचारी शामिल होंगे।"
गौरतलब है कि 10 प्रतिशत की कटौती लगभग 17 हजार नौकरियों के बराबर है।
इसके अलावा, कंपनी ने साझा किया कि उसका नया 777 एक्स विमान की प्रारंभिक डिलीवरी निर्धारित तिथि के एक साल बाद 2026 में की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups