मॉस्को। रूस ने अपनी की सीमाओं के समीप अमेरिका और जापान (US and Japan) द्वारा प्रस्तावित सैन्य अभ्यास योजना (Military drills planned) के खिलाफ जापान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज किया है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने शुक्रवार को एक बयान में दी। रूस में जापानी दूतावास (Japanese Embassy) को भेजे एक विरोध संदेश में, मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में होने वाले संयुक्त अभ्यास में रूस की सीमा के बहुत समीप स्थित होक्काइडो क्षेत्र भी शामिल होंगे।
मंत्रालय ने गैर-क्षेत्रीय नाटो सदस्य देशों की भागीदारी सहित इन अभ्यासों के बढ़ते पैमाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि जापानी पक्ष को सूचित किया गया है कि यह अभ्यास स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। रूसी मंत्रालय ने कहा कि जापानी दूतावास को मॉस्को द्वारा अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले अपरिहार्य पर्याप्त जवाबी कदमों के बारे में चेतावनी दी गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 12 , 2024, 10:18 AM